पति-पत्नी के जीवन में बेडरूम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है | बेडरूम की सही दिशा पति-पत्नी के बीच की शांति व प्रेम को बढ़ाता है |
वही बैडरूम अगर गलत दिशा में हो, तो विपरीत स्थितियां पैदा कर देता है |
महत्वपूर्ण बातें:-
1* पति-पत्नी दोनों इस बात का ध्यांन रखे की, सोते समय सिर पूर्व दिशा की तरफ तथा पैर पश्चिम दिशा की और होना चाहिए | अगर इस दिशा में बेड की सेटिंग ना हो सके, तो दक्षिण दिशा की तरफ भी सिर करना शुभ होता है |
2* बैडरूम घर के दक्षिण- पश्चिम या उत्तर- पश्चिम होना ही शुभ व् फायदेमंद होता है |
3 * बैडरूम में अगर स्टडी टेबल रखना है, तो इस इस तरीके से रखे की आपका मुख बैठने के बाद पूर्व दिशा की और हों |
4 * बैडरूम में हमेशा वॉल कलर, परदे व् बेडशीट का चुनाव हलके रंग का ही करे | काले व् नीले रंगो से सदा परहेज करे |
5 * ऐसी चीज़ो से परहेज करे, जो अलगाव दर्शाती है, जैसे- हिंसक पेंटिंग, टूटा या चटका हुआ शीशा, कमरे की दीवार पे दरार इत्यादि |
6 * शयनकक्ष में पलग के ठीक उप्पर छत पर बीम नहीं होना चाहिए | यदि रूम में ऐसी स्थिति है तो तुरंत पलंग का स्थान बदले |
7 * बैडरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान दक्षिण- पूर्व कोनो में रखना शुभ होता है, इसका ध्यान रखे |
8 * अगर आपको बैडरूम में ही ड्रेसिंग टेबल रखना है तो पूर्व या उत्तर दिशा में ही रखे | और एक बात का विशेष ध्यांन रखे की शीशे में आपका बेड दिखाई ना दे |
9 * अपनी अलमारी या तिजोरी हमेशा उत्तर दिशा में ही रखे |उत्तर दिशा में धन रखना उत्तम व् शुभ माना जाता है |इससे आपके धन में बरकत होती है |
गलत दिशा में बैडरूम का प्रभाव:-
1 * अगर बैडरूम गलत दिशा में है, तो इसका सीधा- सीधा प्रभाव पति पत्नी के जीवन पर पड़ता है | अगर ड्रेसिंग गलत दिशा में रखा हो तो आपसी तनाव व् झगड़ो के कारd पति- पत्नी घर के बहार शांति तलाशने लग जाते है | ऐसी स्थिति में दोनों के जीवन में किसी तीसरे के हस्तक्षेप होने के कारण हालात और भी बिगड़ जाते है, जिन्हे संभालना कठिन हो जाता है |
2 * वास्तु के अनुसार अगर बेड दक्षिण- पूर्व ( आग्नेयकोण) दिशा में हो तो ये वैवाहिक जीवन के लिए बोहोत ही अशुभ दिशा मानी गयी है | यह दिशा सीधा- सीधा पति पत्नी के रिश्तो में आग ही लगा देती है | पति- पत्नी के बीच ज्यादा गुस्सा और तनाव आने की स्थिति पैदा कर देती है | जिसके फलसवरूप ये आपस में एक दुसरे की सुन् ना ही बंद कर देते है | परिस्थितिया और भी बिगड़ जाती है |
3 * वास्तु शास्त्र के अनुसार गहरे रंग के पेंट व् बेडशीट से पति- पत्नी के बीच आपसी तनाव बढ़ता है | और दिमागी टेंशन सदैव बनी ही रहती है | क्या करे और क्या ना करे इसी उलझन में फसे रहते है |
4 * वास्तु के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा में भी बेड नहीं होना चाइये | क्युकी वास्तुशास्त्र में ये दिशा (ईशानकोण) देवी- देवताओ की मानी गयी है |ऐसे कमरे में सोने से धन की कमी बनी रहती है | और धन की कमी से अनेक समस्याए पैदा हो जाती है |
उपाय:-
1. वास्तु के अनुसार बैडरूम में बेड पर सिरहाने की दो दिशाए बताई गयी है, एक पूर्व दिशा व् दूसरी दक्षिण दिशा | आप इन दो दिशाओ में से किसी भी एक दिशा में अपना बेड सेट कर सकते है |
2. ट्रेसिंग टेबल अगर गलत दिशा में है तो ऐसा करे की उसे सोते समय या संभव हो सकते तो हमेशा ढक कर रखे इससे वास्तु दोष समाप्त होगा |
3. जिनलोगो का किसी कारण वश बैडरूम गलत दिशा में है तो वह उपाय के लिए अपने कमरे में २ हंसो का जोड़ा या डॉलफिन का जोड़ा रख सकते है | और वे लोग अपने बीएड के नीचे जिस तरफ अपने पैरे होते है वह क्रिटल बॉल या तराशा हुआ क्रिस्टल रखे | इससे पति पत्नी के बीच आकर्षण बढता है , और समाजस्य बना रहता है |
4. बैडरूम में दीवार पर डार्क कलर के पेंट हो रखे है और किसी कारण वाश आप उसे बदलवा नहीं सकते है तो आप अपने बीएड के सामने राधा कृष्ण की मनोहक तश्वीर लगाये | इससे आपके संबंध में मधुरता बनी रहेगी | इनके अतिरिक्त किसी और देवी देवता की तश्वीर न लगाये |
5. बैडरूम में पूजा घर न बनाये | अगर ये पहले से ही है | तो कोशिश करे की पूजा घर का स्थान बदल दे | स्थान बदलना ही इसका सबसे बड़ा उपाये है |
6. कमरे का वास्तु दोष खतम करने के लिए उत्तर-पूर्वी कोने में बांस से बानी बांसुरी लटकाये या संभव हो सकते तो वही रख दे |
7. बेडरूम में इत्र या रूम फ्रेशनर छिड़कर रखें किसी प्रकार की बदबू ना होने दें|
विशेष:-
यह सभी बातें विशेष तौर से पति पत्नी को मध्य नजर रखते हुए बताई गई हैं | पति-पत्नी के जीवन में छोटी-छोटी बातें बड़ी भूमिका निभाती हैं | यदि पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा, तभी वह आगे चलकर और कई रिश्ते को निभा सकेंगे|
इसीलिए पति-पत्नी का जीवन सुख और प्यार भरा हो | इसके लिए कई उपयोगी टिप्स बताए गए हैं | कृपया शयनकक्ष हमेशा साफ-सुथरा, खुशबूदार, व हल्का रखे कम से कम सामान रखने की कोशिश करें, कबाड़ जमा न होने दें | ध्यान रखें कि रूम में किसी भी वस्तु पर धूल जमा ना होने दें |