अगर आपके घर में चंद्रमा से संबंधित वास्तु दोष है, तो चंद्रमा कभी भी आपको शुभ फल नहीं देगा ! या फिर ऐसा भी कह सकते हैं,की चंद्रमा अगर आपके कुंडली में अशुभ स्तिथि मैं है या पीड़ित दशा में है तो वह आपके घर में पानी से सम्बंधित अनेक प्रकार के वास्तु दोष उत्पन्न करेगा !
ओर उस घर मे रहने वाले सभी लोग मानसिक परेशानी और तनाव से ग्रसित रहेंगे। इन्ही सब दोष के चलते आपसी मतभेद की परेशानियां आती है।
घर के वास्तु दोष ठीक करने के लिए जरूरी यह भी है कि अपनी अशुभ ग्रह को भी ठीक किया जाए। चंद्रमा का घर में नॉर्थ वेस्ट दिशा में आधिपत्य होता है। इस दिशा में रोशनी सदैव होनी चाहिए। साथ ही साथ यह भी ध्यान रखे कि यह स्थाान साफ सुथरा होना चाहििए।
इस जगह पर कभी भी टॉयलेट या स्टोर रूम नहीं बनाना चाहिए, ओर यहां कभी गन्दे पानी के निकासी की नाली भी नही बनवानी चाहिए, इस बात का विशेष ध्यान रखे। ताकि चंद्रमा के शुभ फल आपको प्राप्त हो। चंद्रमा से संबंधित वास्तु दोष से घर में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है
जैसे:- पानी के पाइप से घर मे लीकेज होना। पानी की टंकी से पानी लीक होना। बेवजह पानी नल से टपकना, और सबसे बड़ा अशुभ संकेत है कि घर में बार-बार ठीक करवाने पर भी सीलन आना।
चंद्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सबसे सरल उपाय जो सदियों से चला आ रहा है की शिवलिंग पर दूध अर्पित करना इसके लिए आप शिवलिंग को घर में भी स्थापित कर सकते हैं।वास्तु दोष खत्म करने के लिए शिवलिंग पर आप चंद्रमा का बीज मंत्र बोलते हुए ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः दूध अर्पित करें।
शिवलिंग के पूजन से निश्चित ही आपको चंद्रमा से संबंधित वास्तु दोष से निजात मिलेगी। मित्रों इसके लिए आप यह आजमाएं हुए उपाय भी कर सकते हैं। जैसे:- पानी से भरा चांदी का पात्र आप अपने सिरहाने रख कर सोएं और सुबह उठते ही यह जल पेड़ों में डाल दें ।
और रात में चंद्रमा को चांदी के पात्र से दूध में चीनी व चावल डालकर चढ़ाएं |आप चंद्रमा के इन 12 नामों का दिन प्रतिदिन जाप करें ।और चंद्रमा से संबंधित वास्तु दोष को आप स्वयं ही बिना एक रुपया खर्च किए ठीक कर सकते हैं।
।।चंद्रमा के 12 नामों के प्रभाव।।
- ॐ चंद्रराय नमः
- ॐ तराधिशाय नमः
- ॐ सुधानिध्यऐ नमः
- ॐ सतपतये नमः
- ॐ जितेन्द्रियाय नमः
- ॐ विश्वेशाय नमः।
- ॐ अनन्ताय नमः
- ॐ प्रकाशात्मने नमः
- ॐ कलाधराय नमः
- ॐ काल हेतवे नमः
- ॐ भद्राय नमः
- ॐ महेश्वर प्रियाय नमः
इस प्रकार चंद्रमा के इन 12 नामों को कागज पर लिखकर अपने पास रखें, इससे शीघ्र ही लाभ प्राप्त होगा ||